यूपी में पीएसी के इंस्पेक्टर की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, पत्नी व साले को किया गिरफ्तार
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में दिवाली की रात हुई पीएसी के इंस्पेक्टर सतीश कुमार की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने उनकी पत्नी भावना व साले को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, सिंह के कई महिलाओं से संबंध होने के कारण उनका भावना से झगड़ा होता था और बहन को परेशान देखकर भाई ने हत्या की साज़िश रची थी।
read more at News18 हिंदी


