अभिनेत्री श्रिया सरन ने की बेटी के जन्म की घोषणा, बेटी व पति के साथ शेयर किया वीडियो
अभिनेत्री श्रिया सरन ने बताया है कि उन्होंने महामारी में एक बेटी को जन्म दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पति आंद्रेई कोशेचिव और बेटी के साथ वीडियो शेयर किया जिसमें एक तस्वीर में उनका बेबी बंप दिख रहा है। उन्होंने लिखा, "हमारा...2020 का सबसे खूबसूरत क्वारंटीन रहा। जब पूरी दुनिया...उथल-पुथल से गुज़र रही थी, हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई।"


