Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिग्विजय सिंह ने वीडियो पोस्ट कर मनोज तिवारी पर लगाया 'फर्ज़ी वोटिंग' का आरोप

short by प्रियंका वर्मा / on Wednesday, 29 May, 2024
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर बीजेपी उम्मीदवार मनोज तिवारी पर लोकसभा चुनाव-2024 में 'फर्ज़ी वोटिंग' करने का आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा, "उत्तर-पूर्वी दिल्ली में...मतदान के दौरान मनोज अपनी टीम संग पुलिस सुरक्षा में मौजूद थे। ज़ाहिर तौर पर 'फर्ज़ी वोटिंग' कर रहे थे। (इस दौरान) मुख्य दरवाज़े बंद कर दिए गए थे।"
read more at ANI