उत्तराखंड में इस साल 12 मई को श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट
उत्तराखंड में बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर कमिटी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बुधवार को बताया कि इस साल बद्रीनाथ धाम के कपाट 12 मई को सुबह 6:00 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। दरअसल, आज वसंत पंचमी के मौके पर नरेंद्र नगर पैलेस (टिहरी गढ़वाल) में एक धार्मिक समारोह में मंदिर के कपाट खोलने की तारीख और समय की घोषणा हुई।
read more at News18 हिंदी


