बिहार में खुदाई में मिली 3 फीट की दुर्लभ मूर्ति, पुरातत्व विभाग ने 10वीं शताब्दी का बताया
जमुई (बिहार) के सिझौड़ी गांव में मंगलवार को एक तालाब की खुदाई के दौरान करीब 3 फीट की प्राचीन मूर्ति मिली है। पुरातत्ववेत्ता डॉ. रवि शंकर गुप्ता के मुताबिक, यह भगवान सूर्य की दुर्लभ प्रतिमा है जो पालकालीन 10वीं शताब्दी की है। बकौल रवि, जमुई व निकटवर्ती क्षेत्रों में इस काल की काले पत्थर की प्रतिमाएं मिलती रही हैं।
read more at X (formerly Twitter)


