Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हमें धर्म को राजनीति से अलग करना होगा, कुछ नारों ने लाखों लोगों की जानें ली हैं: आज़ाद

short by खुशी / on Saturday, 12 November, 2022
डेमोक्रेटिक आज़ाद पार्टी के प्रमुख गुलाम नबी आज़ाद ने शुक्रवार को श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में एक कार्यक्रम में कहा कि हमें धर्म को राजनीति से अलग करने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा, "लोकतंत्र में...हर पार्टी को...विचार रखने का अधिकार है...पर यह लोगों को...जोड़ने के लिए होना चाहिए।" बकौल आज़ाद, कुछ धार्मिक नारों व भाषणों ने लाखों लोगों की जानें ली हैं।
read more at Hindustan Times