कौन हैं एमपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष जीतू पटवारी?
एमपी कांग्रेस के अध्यक्ष बनाए गए 49-वर्षीय जीतू पटवारी स्वतंत्रता सेनानी कोदरलाल पटवारी के पोते हैं। ओबीसी नेता जीतू का जन्म बिजलपुर में हुआ था और हालिया विधानसभा चुनाव में उन्हें हार मिली थी। 2013 में पहली बार विधायक बने जीतू ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से बीए व एलएलबी किया और वह 2018-2020 के बीच राज्य में कैबिनेट मंत्री थे।
read more at हिन्दुस्तान


