Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ब्लैक होल के अध्ययन के लिए भारत ने लॉन्च किया अपना पहला मिशन

short by शुभम गुप्ता / on Monday, 1 January, 2024
इसरो ने सोमवार को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक एक्स-रे पोलारीमीटर सैटेलाइट (एक्सपोसैट) लॉन्च कर दिया। यह भारत का पहला ऐसा डेडिकेटेड पोलारीमेट्री मिशन है जो ब्लैकहोल और न्यूट्रॉन स्टार्स जैसे चमकदार एक्स-रे स्रोतों के डायनामिक्स का अध्ययन करेगा। यह मिशन 'पोलारीमीटर इंस्ट्रूमेंट इन एक्स-रेज़' और 'एक्स-रे स्पेक्ट्रोस्कोपी ऐंड टाइमिंग' पेलोड्स को पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित करेगा।