युवक ने जी-20 आयोजन स्थल की तरफ जा रहे ऑटो में विस्फोटक होने की दी फर्ज़ी सूचना, हुआ अरेस्ट
दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर फर्ज़ी खबर फैलाने के आरोप में 21 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक ने पुलिस को 'X' पर टैग कर प्रगति मैदान की तरफ जा रहे एक ऑटो में विस्फोटक व बंदूकें होने की झूठी खबर दी थी। गौरतलब है कि प्रगति मैदान में जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


