पीएम श्री स्कूल योजना के दूसरे चरण में राजस्थान के 237 सरकारी स्कूलों का हुआ चयन
राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के आयुक्त अविचल चतुर्वेदी ने बताया है कि पीएम श्री स्कूल योजना के दूसरे चरण में प्रदेश के 237 सरकारी स्कूल चयनित हुए हैं। बकौल चतुर्वेदी, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक स्कूल को ₹2 करोड़ मिलेंगे। योजना में अब तक प्रदेश के 639 स्कूल चयनित हुए हैं।
read more at हिन्दुस्तान


