Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में छेड़छाड़ का विरोध करने पर शख्स ने शिक्षिका को गिराया, बैग लूटने की कोशिश की

short by उमंग शुक्ला / on Tuesday, 15 August, 2023
मेरठ (उत्तर प्रदेश) में एक शिक्षिका को सड़क पर गिराकर उसका बैग छीनने की कोशिश करते एक शख्स का वीडियो सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि सोमवार को स्कूल जाने के दौरान आरोपी उससे छेड़छाड़ करने लगा और इसका विरोध करने पर उसने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने कहा कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है।