Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पता नहीं था यह इतना महंगा पड़ेगा: पीएम द्वारा उनकी उंगली पकड़कर बढ़ने वाली बात पर पवार

short by अंकिता ठाकुर / on Tuesday, 30 August 2022
एनसीपी नेता शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें उन्होंने कहा था कि वह राजनीति में शरद पवार की उंगली पकड़कर पहुंचे हैं। पवार ने कहा, "मुझे नहीं पता था कि यह मुझे इतना महंगा पड़ेगा।" बकौल पवार, "बीजेपी अपने विरोधियों के खिलाफ जो कर रही है वह संसदीय लोकतंत्र पर हमला है।"