बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप को तमिलनाडु में दर्ज सभी मामलों में मिली ज़मानत
यूट्यूबर मनीष कश्यप के वकील ने बताया है कि तमिलनाडु में उनके खिलाफ दर्ज सभी मामलों में उन्हें ज़मानत मिल गई है। पटना सिविल कोर्ट ने कहा कि ज़रूरत पड़ने पर मनीष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए तमिलनाडु के कोर्ट में पेश होंगे। गौरतलब है, बिहार से जुड़े मामलों में ज़मानत न मिलने तक वह बिहार की जेल में ही रहेंगे।
read more at ABP न्यूज़


