Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आईपीएल में हर ओवर में 2 बाउंसर डाल सकेंगे गेंदबाज़

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Tuesday, 19 December, 2023
आईपीएल 2024 में गेंदबाज़ हर ओवर में दो बाउंसर डाल सकेंगे। बल्ले और गेंद के बीच प्रतिस्पर्धा को समान बनाने के लिए नियम में बदलाव किया गया है और इस नियम का ट्रायल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023 के दौरान किया गया था। इसके अलावा पहली बार आईपीएल 2023 में लाया गया इम्पैक्ट प्लेयर नियम इस बार भी लागू रहेगा।