सासाराम में राम नवमी के दौरान हुई हिंसा मामले में बीजेपी के पूर्व विधायक अरेस्ट
बिहार के सासाराम में राम नवमी की शोभा यात्रा के दौरान हुई हिंसा मामले में पुलिस ने बीजेपी के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पूर्व विधायक के खिलाफ गैर-ज़मानती वॉरंट जारी हुआ था। बकौल पुलिस, मामले में अब तक 63 लोगों को गिरफ्तार व 2 लोगों ने आत्मसमर्पण किया है।
read more at हिन्दुस्तान


