यूपी पुलिस ने सीएम योगी को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को मुंबई से किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाले एक शख्स को देवरिया पुलिस ने मुंबई (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, देवरिया हत्याकांड में डीएम कोर्ट से फैसला आने के बाद उसने सीएम योगी को जान से मारने की धमकी दी थी।
read more at हिन्दुस्तान


