बिहार के जल संसाधन विभाग में कार्यरत महिला इंजीनियर के कमरे में मिला उनका शव
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में शनिवार को जल संसाधन विभाग के मैकेनिकल डिविज़न की सहायक इंजीनियर महिमा (32) का शव उनके कमरे में फर्श पर पड़ा मिला। पुलिस ने बताया कि महिमा के नाक से खून बह रहा था और उनके पेट व जांघ पर जूते के निशान मिले हैं। बकौल पुलिस, पोस्टमॉर्टम और एफएसएल रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
read more at हिन्दुस्तान


