लिफ्ट गिरने से महिला की मौत होने के बाद प्रदर्शन कर रहे लोगों पर नोएडा पुलिस ने किया लाठीचार्ज
नोएडा (उत्तर प्रदेश) में पारस टियारा सोसायटी में लिफ्ट गिरने से 73-वर्षीय महिला की मौत होने को लेकर सोसायटी में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने का वीडियो सामने आया है। बकौल पुलिस, मामले में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है, लिफ्ट गिरने के बाद संभवत: कार्डियक अरेस्ट से महिला की मौत हुई।
read more at हिन्दुस्तान


