Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में डीएसपी स्तर के 7 अधिकारियों का हुआ तबादला; सूची आई सामने

short by अक्षत मित्तल / on Saturday, 7 October, 2023
राजस्थान सरकार ने डीएसपी स्तर के 7 अधिकारियों का तबादला/पदस्थापन किया है जिसकी सूची सामने आई है। मकराना के वृत्ताधिकारी भवानी सिंह शेखावत को सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर क्राइम, पश्चिम जयपुर) बनाया गया है। साइबर क्राइम (जैसलमेर) के डीएसपी गिरधर सिंह को मकराना का वृत्ताधिकारी जबकि रणवीर सिंह को लीव रिज़र्व महानिरीक्षक पुलिस (बीकानेर रेंज) का डीएसपी बनाया गया है।