बोपन्ना व एब्डेन की जोड़ी ने जीता मियामी ओपन के मेन्स डबल्स का खिताब
भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और उनके ऑस्ट्रेलियाई जोड़ीदार मैथ्यू एब्डेन ने मियामी ओपन 2024 का मेन्स डबल्स का खिताब जीत लिया है। उन्होंने मुकाबले में क्रोएशिया-अमेरिकी जोड़ी इवान डोडिग और ऑस्टिन क्राजिसेक को 6-7 (3), 6-3, 10-6 से हराया। इस जीत के साथ 44-वर्षीय बोपन्ना एटीपी सर्किट पर मास्टर्स 1000 खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं।
read more at News18 हिंदी


