जॉर्डन के क्राउन प्रिंस ने सऊदी की आर्किटेक्ट से की शादी; सामने आईं तस्वीरें
जॉर्डन के क्राउन प्रिंस हुसैन बिन अब्दुल्ला ने गुरुवार को सऊदी की आर्किटेक्ट रजवा अल सैफ से शादी कर ली। अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन और ब्रिटेन के प्रिंस व प्रिंसेस ऑफ वेल्स विलियम और केट ने शादी में शिरकत की। 28 वर्षीय हुसैन को उनके पिता किंग अब्दुल्ला ने 2009 में अपना उत्तराधिकारी बनाया था।


