राजस्थान में पीएम मोदी के जन्मदिन पर बांटे गए 18,000 हेलमेट, बीजेपी बोली- बना विश्व रिकॉर्ड
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चित्तौड़गढ़ सेवा संस्थान की ओर से 'नमो सुरक्षा कवच' कार्यक्रम में 18,000 हेलमेट बांटे गए। राजस्थान बीजेपी प्रमुख सीपी जोशी ने कहा कि पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा की बात से प्रेरणा लेकर कार्यक्रम किया गया। बकौल जोशी, यह 'विश्व रिकॉर्ड' बना है।
read more at X (formerly Twitter)


