अफगानिस्तान ने वनडे विश्व कप के लिए अपनी टीम का किया एलान, नवीन-उल-हक की हुई वापसी
अफगानिस्तान ने भारत में होने वाले वनडे विश्व कप 2023 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। हशमतुल्लाह शाहिदी के नेतृत्व वाली अफगान टीम में 23-वर्षीय पेसर नवीन-उल-हक की वापसी हुई है जिन्होंने आखिरी बार जनवरी 2021 में वनडे मैच खेला था। टीम में रहमानुल्लाह गुरबाज़, राशिद खान, मुजीब उर रहमान और नूर अहमद शामिल हैं।
read more at हिन्दुस्तान


