Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में युवक ने दूसरे समुदाय की किशोरी से की छेड़छाड़, विवाद के डर से की खुदकुशी की कोशिश

short by अनिल कुमार / on Saturday, 15 July, 2023
आगरा (उत्तर प्रदेश) में एक युवक ने अपने ही गांव में दूसरे समुदाय की किशोरी से छेड़छाड़ की और उसके शोर मचाने पर भाग गया। किशोरी ने जब घटना की जानकारी अपने परिजन को दी तो युवक ने विवाद बढ़ने के डर से घबराकर अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। फिलहाल युवक अस्पताल में भर्ती है।