Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में पोलिंग बूथ के बाहर सपा व बीजेपी समर्थकों में हुई मारपीट, पुलिस ने खदेड़ा

short by उमंग शुक्ला / on Monday, 20 May, 2024
फतेहपुर (यूपी) में सोमवार को लोकसभा चुनाव की वोटिंग के बीच एक गांव में बने पोलिंग बूथ संख्या-139 के बाहर सपा व बीजेपी समर्थकों में मारपीट हो गई जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल इस्तेमाल कर लोगों को खदेड़ा। सपा के अनुसार, बूथ पर बीजेपी नेताओं द्वारा अराजकता फैलाई जा रही है। बकौल पुलिस, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।