दिल्ली में नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती 32 वर्षीय शख्स की पीट-पीटकर की गई हत्या
सोनिया विहार (दिल्ली) के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती 32-वर्षीय शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। बकौल पुलिस, शख्स ने बहस के बाद केंद्र में भर्ती अभिनव नामक व्यक्ति को डंडों से पीटा था जिससे अन्य साथी भड़क गए और उन्होंने शख्स को बुरी तरह पीट दिया। अस्पताल ले जाने पर शख्स को मृत घोषित कर दिया गया।
read more at ABP न्यूज़


