राजस्थान में कांग्रेस की बैठक में कार्यकर्ताओं के बीच हुई हाथापाई, सामने आया वीडियो
अलवर (राजस्थान) में कांग्रेस के विधानसभा प्रभारी द्वारा ली जा रही बैठक में दो नेताओं के समर्थकों के बीच हाथापाई हो गई जिसका वीडियो बीजेपी नेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने शेयर किया है। वीडियो में कार्यकर्ता एक-दूसरे को थप्पड़ मारते नज़र आ रहे हैं। राठौड़ ने कहा, "कांग्रेस में सिर्फ आलाकमान ही नहीं कार्यकर्ताओं में भी अनवरत खींचतान जारी है।"
read more at हिन्दुस्तान


