कोटा में बीटेक के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या; 2 हफ्ते के भीतर तीसरा ऐसा मामला
कोटा (राजस्थान) में बीटेक के 27 वर्षीय एक छात्र द्वारा अपने पीजी में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक गोंडा (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला था और उसके आत्महत्या करने का कारण पता नहीं चल सका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह 2 हफ्ते के भीतर कोटा में छात्रों की आत्महत्या का तीसरा मामला है।
read more at हिन्दुस्तान


