Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में आईपीएल की तर्ज़ पर होगी टी20 लीग, फ्रैंचाइज़ी के बेस वाले शहरों के नाम आए सामने

short by अक्षत मित्तल / on Wednesday, 9 August, 2023
आईपीएल की तर्ज़ पर उत्तर प्रदेश में पहली बार यूपी टी20 लीग आयोजित होने वाली है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट असोसिएशन (यूपीसीए) के मुताबिक, लीग में फ्रैंचाइज़ी खरीदने के लिए बिडर्स को जमा के तौर पर ₹5 करोड़ रखने होंगे। लीग में कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, मेरठ और नोएडा की टीमें होंगी और 16 अगस्त को फ्रैंचाइज़ी का एलान किया जाएगा।