जेल से छूटने के कुछ घंटे बाद ही बेंगलुरु में गैंगस्टर की बीच सड़क पर की गई हत्या
बेंगलुरु में गैंगस्टर महेश एन की शुक्रवार रात जेल से ज़मानत पर छूटने के कुछ घंटे बाद ही बीच सड़क पर हत्या कर दी गई। बकौल रिपोर्ट, इनोवा सवार आरोपियों ने जेल से करीब 1 किलोमीटर दूर गैंगस्टर की कार रोककर हत्या को अंजाम दिया। पुलिस मामले में एक अन्य गैंगस्टर के सहयोगियों की संलिप्तता की जांच कर रही है।


