नूंह में जलाभिषेक यात्रा के मद्देनज़र 28 अगस्त तक के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर लगी रोक
वीएचपी द्वारा 28 अगस्त को ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा निकालने की घोषणा करने के बाद हरियाणा सरकार ने नूंह में शनिवार दोपहर से सोमवार तक मोबाइल इंटरनेट और बल्क एसएमएस सेवाओं पर रोक लगा दी है। दरअसल, जुलाई में निकाली गई शोभा यात्रा के दौरान नूंह व आसपास के ज़िलों में हिंसा हुई थी जिनमें 6 लोगों की मौत हुई थी।
read more at हिन्दुस्तान


