यूपी में पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर डीजीपी ने जारी किए क्या-क्या दिशा-निर्देश?
उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने राज्य में 60,244 पदों पर होने वाली पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के मद्देनज़र अधिकारियों के साथ बैठक की है। डीजीपी ने महिला परीक्षार्थियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती और प्रश्नपत्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने व उत्तर पुस्तिकाओं की पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
read more at X (formerly twitter)


