दिल्ली सीएम ने जंतर-मंतर पर धरना दे रहे रेसलर्स से की मुलाकात, कहा- दोषियों को फांसी हो
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर जंतर-मंतर (दिल्ली) पर धरना दे रहे पहलवानों से शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुलाकात की। उन्होंने कहा कि गलत काम करने वाले लोगों को फांसी की सज़ा होनी चाहिए। केजरीवाल के मुताबिक, देश का नाम रौशन करने वाले रेसलर्स परेशान हैं।
read more at हिन्दुस्तान


