महाराष्ट्र में 4 अक्टूबर से शहरों में 8वीं-12वीं, गांवों में 5वीं-12वीं के लिए खुलेंगे स्कूल
महाराष्ट्र की स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड ने शुक्रवार को बताया कि राज्य में 4 अक्टूबर से स्कूलों को खोलने की अनुमति दी गई है। बकौल गायकवाड, ग्रामीण इलाकों में 5वीं-12वीं कक्षाओं के लिए स्कूल खुलेंगे जबकि शहरी इलाकों में 8वीं-12वीं कक्षाओं के लिए स्कूल खोले जाएंगे। गौरतलब है, महाराष्ट्र में कोविड-19 के 42,753 सक्रिय मामले हैं।
read more at Twitter


