Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पढ़ाई का तनाव हो या कोई परेशानी, करें 9530442778 पर कॉल: कोटा के छात्रों से पुलिस

short by शिव / on Sunday, 10 September, 2023
कोटा (राजस्थान) में छात्रों की आत्महत्या के बढ़ते मामलों के बीच राज्य की पुलिस ने 'सुसाइड प्रिवेंशन डे' पर छात्रों से आत्महत्या जैसे कदम नहीं उठाने की अपील की है। पुलिस ने 'X' पर एक पोस्ट में लिखा, "तनाव पढ़ाई का हो या कोई और बात परेशान कर रही हो। बिना झिझक स्टूडेंट सेल की हेल्पलाइन 9530442778 पर कॉल करें।"