Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने मुहर्रम के ताज़िया पर चढ़ाया तबर्रुक, वीडियो हुआ वायरल

short by अक्षत मित्तल / on Wednesday, 2 August, 2023
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें वह मुहर्रम के एक ताज़िया पर तबर्रुक चढ़ाती नज़र आ रही हैं। वीडियो में आरजेडी प्रमुख और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव भी राबड़ी के पीछे बैठे नज़र आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वीडियो 29 जुलाई का है।