Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में टीचर ने दलित छात्र को मारे लात-घूंसे, ग्रामीणों ने पुलिस के सामने शिक्षक को पीटा

short by खुशी / on Saturday, 9 September, 2023
भरतपुर (राजस्थान) के एक सरकारी स्कूल में शिक्षकों के लिए रखे कैंपर से पानी पीने को लेकर एक टीचर ने दलित छात्र को लात-घूंसों से पीट दिया। पीड़ित के भाई के अनुसार, आरोपी टीचर व हेडमास्टर ने ₹2-लाख लेकर मामला रफा-दफा करने की बात कही। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस के सामने ही आरोपी टीचर की पिटाई कर दी।