कोटा में जेईई की तैयारी कर रहे छात्र की हुई मौत; पिता बोले- मेरा बेटा खुदकुशी नहीं कर सकता
कोटा (राजस्थान) में जेईई की तैयारी कर रहे एक छात्र की दोस्त के घर पर खाना खाने के बाद तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया है। छात्र के पिता ने कहा, "मेरा बेटा स्ट्रॉन्ग था और वह आत्महत्या नहीं कर सकता।" बकौल पुलिस, मौत के कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद सामने आएंगे।
read more at ABP न्यूज़


