अमन-चैन कायम रखने के लिए गोलियां चलाई गई थीं: कारसेवकों पर फायरिंग की घटना पर स्वामी प्रसाद
उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री व सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने 1990 में अयोध्या में कारसेवकों पर गोलियां चलाए जाने वाली घटना पर कहा है, "तत्कालीन सरकार ने उस समय अमन-चैन कायम रखने के लिए गोलियां चलवाई थीं।" उन्होंने कहा, "वहां बड़े पैमाने पर अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ की थी।" बकौल मौर्य, सरकार ने अपना कर्तव्य निभाया था।
read more at News18 हिंदी


