Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नोएडा के मॉल में ₹970 के सर्विस चार्ज को लेकर ग्राहकों व रेस्टोरेंट स्टाफ में चले लात-घूंसे

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Monday, 19 June, 2023
नोएडा के स्पेक्ट्रम मॉल में डिनर करने गए एक परिवार के सदस्यों व रेस्टोरेंट स्टाफ के बीच चले लात-घूंसों का वीडियो वायरल हो गया है। परिवार का करीब ₹12,000 का बिल आया और परिवार के सदस्यों ने ₹970 के सर्विस चार्ज को लेकर आपत्ति जताई थी जिसके बाद कहासुनी व मारपीट हुई। पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है।