यूपी के पूर्व डीजीपी ने बनाई राजनीतिक पार्टी, अलग बुंदेलखंड राज्य बनाने की मांग की
उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सुलखान सिंह ने अलग बुंदेलखंड राज्य बनाने की मांग के साथ मंगलवार को 'बुंदेलखंड लोकतांत्रिक पार्टी' नाम से नई राजनीतिक पार्टी बनाने का एलान किया। सिंह ने उत्तर प्रदेश के 7 व मध्य प्रदेश के 8 ज़िलों को मिलाकर बुंदेलखंड राज्य बनाने की मांग की। बकौल सिंह, उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेगी।
read more at हिन्दुस्तान


