स्टडी वीज़ा पर ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर हरियाणा में युवक से हुई ₹16 लाख की ठगी
हरियाणा में एक एजेंट द्वारा एक युवक से स्टडी वीज़ा पर ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर ₹16 लाख ठगने का मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी ने युवक को एक ऑस्ट्रेलियाई यूनिवर्सिटी की फर्ज़ी आईडी देकर बैंकॉक भेजा और वहां उसे ऑस्ट्रेलिया का फर्ज़ी टिकट दिलवाया। बैंकॉक एयरपोर्ट पर पकड़े जाने पर उसने अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।
read more at Public


