उन्होंने जीवन भर दलितों के उत्थान के लिए संघर्ष किया: भीमराव अंबेडकर की जयंती पर राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अंबेडकर जयंती पर डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति ने कहा, "बहुमुखी व्यक्तित्व वाले बाबासाहेब अंबेडकर ने समाज-सुधारक और राजनीतिक नेता के रूप में देश में असाधारण योगदान दिया। बाबासाहेब ने जीवन भर दलितों के उत्थान के लिए संघर्ष किया।"
read more at 'X'


