इन्वेस्टर्स समिट में यूपी को अब तक ₹32.92 लाख करोड़ के निवेश के प्रस्ताव मिले हैं: सीएम
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में कहा, "इस निवेश महाकुंभ में प्रदेश को अबतक ₹32.92 लाख करोड़ के निवेश के प्रस्ताव मिल चुके हैं।" मुख्यमंत्री ने कहा कि समिट में 18,643 एमओयू पर साइन हुए हैं जिनके माध्यम से प्रदेश में 92.50 लाख से ज़्यादा नौकरियों व रोज़गार की संभावनाएं होंगी।
read more at Twitter


