Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कांग्रेस ज़िंदाबाद बोलो: 'भारत माता की जय' बोल रहे कार्यकर्ताओं से राजस्थान में कांग्रेस नेता

short by उमंग शुक्ला / on Tuesday, 5 September, 2023
जयपुर (राजस्थान) की आदर्श नगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार को लेकर रायशुमारी के लिए बुलाई गई कांग्रेस की बैठक में कुछ कार्यकर्ताओं में मारपीट हो गई और नारेबाज़ी की गई जिससे कांग्रेस पर्यवेक्षक आराधना मिश्रा नाराज़ हो गईं। कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा 'भारत माता की जय' के नारे लगाने पर उन्होंने कहा कि नारा लगाना है तो 'कांग्रेस ज़िंदाबाद' के लगाइए।