राजस्थान में हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों ने 2 लोगों के घरों में घुसकर की उनकी हत्या
करौली (राजस्थान) में सोमवार रात एक हिस्ट्रीशीटर जगदीश उर्फ छोटू और उसके साथियों द्वारा दो गावों में 23-वर्षीय और 32-वर्षीय शख्स की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। दोनों की हत्या उनके घरों में घुसकर की गई। फिलहाल मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और इलाके में 3 थानों की पुलिस तैनात की गई है।
read more at News18 हिंदी


