Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, पाक फायरिंग में बीएसएफ जवान घायल

short by श्वेता भारती / on Thursday, 9 November, 2023
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में गुरुवार को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकी संगठन द रेज़िस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) का एक आतंकी ढेर हो गया। वहीं, पाकिस्तान की ओर से बुधवार देर रात सांबा में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर रामगढ़ में की गई फायरिंग में बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया। पाकिस्तानी रेंजर्स ने अरनिया सेक्टर में भी फायरिंग की।