यूपी में साइकल से जा रहे शिक्षक की रास्ते से चारपाई हटाने के विवाद में पीट-पीटकर हुई हत्या
देवरिया (उत्तर प्रदेश) में शनिवार रात साइकल से घर लौट रहे एक शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिक्षक द्वारा रास्ते में चारपाई पर बैठे कुछ लोगों से चारपाई हटाने को कहने पर विवाद हुआ था जिसके बाद शिक्षक को पीटा गया। बकौल पुलिस, मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
read more at हिन्दुस्तान


