कश्मीर में आतंकियों संग मुठभेड़ में 3 जवान गंभीर रूप से घायल, एयरलिफ्ट कर लाया गया श्रीनगर
अनंतनाग (जम्मू-कश्मीर) में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के 2 जवान समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें एयरलिफ्ट कर श्रीनगर इलाज के लिए भेजा गया है। घायलों में एक कर्नल, एक मेजर और एक पुलिस उपाधीक्षक शामिल हैं। अनंतनाग में आतंकियों के होने की सूचना पर सेना व पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की।
read more at दिप्रिंट


