यूपी में शादी के एक दिन बाद अपने कमरे में मृत मिले दूल्हा व दुल्हन
बहराइच (उत्तर प्रदेश) में अपनी शादी के एक दिन बाद गुरुवार सुबह प्रताप यादव नामक 23-वर्षीय शख्स और उसकी 22-वर्षीय पत्नी अपने कमरे में मृत पाए गए। जब पति-पत्नी कमरे से बाहर नहीं आए तो दरवाज़ा तोड़ा गया और दोनों के शव बिस्तर पर मिले। बकौल पुलिस, मामला संदिग्ध है और पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।
read more at हिन्दुस्तान


